इस बार नवरात्रि में देवी माँ को घर बुलाने के लिए इस तरह करें तैयारी
नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा नौ दिनों के लिए पृथ्वी पर रहने के लिए आती हैं। माना जाता है कि नवरात्रि में मां की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। नवरात्रि का पहला दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन होता है। इसी दिन हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ होता है। चैत्र नवरात्रि को बसंत नवरात्रि नाम से भी जाना जाता है। नवरात्र की तैयारियों में इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।
नवरात्रि में घर की सफाई अच्छे से करें। मां का चित्र दक्षिण दिशा में लगाएं। मां दुर्गा की नई मूर्ति घर लाएं और यह मिट्टी की बनी हो। नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
नवरात्रि में घर की सफाई अच्छे से करें। मां का चित्र दक्षिण दिशा में लगाएं। मां दुर्गा की नई मूर्ति घर लाएं और यह मिट्टी की बनी हो। नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
माता की पूजा के लिए स्टील के सामान का प्रयोग करें। प्लास्टिक के सामान प्रयोग न करें। मां की चुनरी और अन्य सामान के लिए काले और नीले रंग का प्रयोग न करें। लाल और पीला रंग शुभ है। देवी मां की मूर्ति के दोनों ओर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। नवरात्र में मां की कृपा से आत्मबल, सही कर्म करने की शक्ति, सही कर्म का ज्ञान प्राप्त होता है। ध्यान रखें कि माता की पूजा करते समय हमारा मुख दक्षिण या पूर्व दिशा में ही रहे। पूर्व दिशा की ओर मुख कर मां का ध्यान करने से चेतना जागृत होती है। दक्षिण दिशा की ओर मुख कर पूजन करने से मानसिक शांति मिलती है।
कलश स्थापना की तैयारी पहले कर लें। मिट्टी का कलश, मिट्टी का कटोरा और साफ मिट्टी लाएं। देवी मां के लिए आसन की व्यवस्था करें। बाजार से लकड़ी की छोटी चौकी लाएं। उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें। अखंड ज्योति के लिए मिट्टी का दिया या पीतल का बड़ा दीपक, बाती और शुद्ध देशी घी लाएं। चुनरी के साथ सुहाग का सामान सिंदूर, नारियल, फल, पंचमेवा ले आएं। लाल चूड़ियां, मेहंदी, कुमकुम भी अर्पित कर सकते हैं। नवरात्र के नौ दिनों में मां को भोग लगाकर प्रसाद बांटें।
नवमी वाले दिन 9 कन्याएँ जो रजस्वरा ना हों यानी 8 वर्ष तक की कन्याएँ को जिमाकर (भोजन कराकर) नवरात्रि के व्रतों का उध्यापंन करना चाहिए! इससे देवी माँ प्रसन्न होती हैं!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें