शनिवार, 4 नवंबर 2017

सुविचार 04.11.17


*छोटी सी मछली पानी के उल्टे बहाव में भी आगे निकल जाती है जबकि एक बड़ा हाथी तक उस बहाव मे बह जाता है... क्योंकि मछली पानी की शरण में है। ऐसे ही जो प्रभु की शरण में हैं, वे विपरीत परिस्थिति में भी संसार सागर से तर जाते हैं"...! जीवन में दो चीजों को कभी व्यर्थ न जाने दे..!!*
*अन्न के कण को...!!*
       *"और"*
*आनंद के क्षण को*
   *सुप्रभात*🌹🌹  
*आपका दिन शुभ हो* 🙏🏻🙏🏻

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

दीपावली शुभ मुहूर्त 2017


कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीवाली पर्व मनाया जाता है। जो इस बार 19 अक्टूबर 2017 को पड़ रही है। दीवाली में आप इन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करेंगे तो विशेष फलदायी होगा।

दीवाली शाम में 5.38 बजे से 8.14 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। इस बीच शाम 7.05 बजे से रात 9 बजे तक वृष लग्न में पूजा करना विशेष शुभप्रद माना जा रहा है। इसके साथ ही निशीथ काल और महानिशीथ काल में भी पूजा का शुभ समय है।

प्रदोष काल शाम 5.38 बजे से 8.14 बजे तक रहेगा। शाम 7.05 बजे से रात 9 बजे तक वृष लग्न में पूजा करना विशेष शुभप्रद रहेगा। शाम 5.40 बजे से 7.18 बजे तक अमृत की चौघड़िया रहने से इस योग में दीपदान, महालक्ष्मी, गणेश कुबेर पूजन, बहीखाता पूजन शुभ रहेगा।