मंगलवार, 25 जुलाई 2017

गायत्री चालीसा


क्लीं मेधा प्रभा जीवन ज्योति प्रचण्ड ॥
शान्ति कान्ति जागृत प्रगति रचना शक्ति अखण्ड ॥ 1॥

जगत जननी मङ्गल करनि गायत्री सुखधाम ।
प्रणवों सावित्री स्वधा स्वाहा पूरन काम ॥ 2॥

भूर्भुवः स्वः ॐ युत जननी । गायत्री नित कलिमल दहनी ॥॥

अक्षर चौविस परम पुनीता । इनमें बसें शास्त्र श्रुति गीता ॥॥

शाश्वत सतोगुणी सत रूपा । सत्य सनातन सुधा अनूपा ॥॥

हंसारूढ सितंबर धारी । स्वर्ण कान्ति शुचि गगन- बिहारी ॥॥

पुस्तक पुष्प कमण्डलु माला । शुभ्र वर्ण तनु नयन विशाला ॥॥

ध्यान धरत पुलकित हित होई । सुख उपजत दुःख दुर्मति खोई ॥॥

कामधेनु तुम सुर तरु छाया । निराकार की अद्भुत माया ॥॥

तुम्हरी शरण गहै जो कोई । तरै सकल संकट सों सोई ॥॥

सरस्वती लक्ष्मी तुम काली । दिपै तुम्हारी ज्योति निराली ॥॥

तुम्हरी महिमा पार न पावैं । जो शारद शत मुख गुन गावैं ॥॥

चार वेद की मात पुनीता । तुम ब्रह्माणी गौरी सीता ॥॥

महामन्त्र जितने जग माहीं । कोउ गायत्री सम नाहीं ॥॥

सुमिरत हिय में ज्ञान प्रकासै । आलस पाप अविद्या नासै ॥॥

सृष्टि बीज जग जननि भवानी । कालरात्रि वरदा कल्याणी ॥॥

ब्रह्मा विष्णु रुद्र सुर जेते । तुम सों पावें सुरता तेते ॥॥

तुम भक्तन की भक्त तुम्हारे । जननिहिं पुत्र प्राण ते प्यारे ॥॥

महिमा अपरम्पार तुम्हारी । जय जय जय त्रिपदा भयहारी ॥॥

पूरित सकल ज्ञान विज्ञाना । तुम सम अधिक न जगमे आना ॥॥

तुमहिं जानि कछु रहै न शेषा । तुमहिं पाय कछु रहै न क्लेसा ॥॥

जानत तुमहिं तुमहिं व्है जाई । पारस परसि कुधातु सुहाई ॥॥

तुम्हरी शक्ति दिपै सब ठाई । माता तुम सब ठौर समाई ॥॥

ग्रह नक्षत्र ब्रह्माण्ड घनेरे । सब गतिवान तुम्हारे प्रेरे ॥॥

सकल सृष्टि की प्राण विधाता । पालक पोषक नाशक त्राता ॥॥

मातेश्वरी दया व्रत धारी । तुम सन तरे पातकी भारी ॥॥

जापर कृपा तुम्हारी होई । तापर कृपा करें सब कोई ॥॥

मंद बुद्धि ते बुधि बल पावें । रोगी रोग रहित हो जावें ॥॥

दरिद्र मिटै कटै सब पीरा । नाशै दुःख हरै भव भीरा ॥॥

गृह क्लेश चित चिन्ता भारी । नासै गायत्री भय हारी ॥॥

सन्तति हीन सुसन्तति पावें । सुख संपति युत मोद मनावें ॥॥

भूत पिशाच सबै भय खावें । यम के दूत निकट नहिं आवें ॥॥

जो सधवा सुमिरें चित लाई । अछत सुहाग सदा सुखदाई ॥॥

घर वर सुख प्रद लहैं कुमारी । विधवा रहें सत्य व्रत धारी ॥॥

जयति जयति जगदंब भवानी । तुम सम ओर दयालु न दानी ॥॥

जो सतगुरु सो दीक्षा पावे । सो साधन को सफल बनावे ॥॥

सुमिरन करे सुरुचि बडभागी । लहै मनोरथ गृही विरागी ॥॥

अष्ट सिद्धि नवनिधि की दाता । सब समर्थ गायत्री माता ॥॥

ऋषि मुनि यती तपस्वी योगी । आरत अर्थी चिन्तित भोगी ॥॥

जो जो शरण तुम्हारी आवें । सो सो मन वांछित फल पावें ॥॥

बल बुधि विद्या शील स्वभाउ । धन वैभव यश तेज़ उछाउ ॥॥

सकल बढें उपजें सुख नाना । जे यह पाठ करै धरि ध्याना ॥

यह चालीसा भक्ति युत पाठ करै जो कोई ।
तापर कृपा प्रसन्नता गायत्री की होय ॥

लक्ष्मी चालीसा


दोहा:

मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।
मनो कामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥

सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥


चालीसा:

सिन्धु सुता मैं सुमिरौं तोही। ज्ञान बुद्धि विद्या दो मोहि॥

तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरबहु आस हमारी॥

जै जै जगत जननि जगदम्बा। सबके तुमही हो स्वलम्बा॥

तुम ही हो घट घट के वासी। विनती यही हमारी ख़ासी॥

जग जननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥

विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी।

केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥

कृपा दृष्टि चितवो मम ओरी। जगत जननि विनती सुन मोरी॥

ज्ञान बुद्धि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥

क्षीर सिंधु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिंधु में पायो॥

चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभुहिं बनि दासी॥

जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रूप बदल तहं सेवा कीन्हा॥

स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥

तब तुम प्रकट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥

अपनायो तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥

तुम सब प्रबल शक्ति नहिं आनी। कहँ तक महिमा कहौं बखानी॥

मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन- इच्छित वांछित फल पाई॥

तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भाँति मन लाई॥

और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करे मन लाई॥

ताको कोई कष्ट न होई। मन इच्छित फल पावै फल सोई॥

त्राहि- त्राहि जय दुःख निवारिणी। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणि॥

जो यह चालीसा पढ़े और पढ़ावे। इसे ध्यान लगाकर सुने सुनावै॥

ताको कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै।

पुत्र हीन और सम्पत्ति हीना। अन्धा बधिर कोढ़ी अति दीना॥

विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥

पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥

सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥

बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥

प्रतिदिन पाठ करै मन माहीं। उन सम कोई जग में नाहिं॥

बहु विधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥

करि विश्वास करैं व्रत नेमा। होय सिद्ध उपजै उर प्रेमा॥

जय जय जय लक्ष्मी महारानी। सब में व्यापित जो गुण खानी॥

तुम्हरो तेज़ प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयाल कहूँ नाहीं॥

मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजे॥

भूल चूक करी क्षमा हमारी। दर्शन दीजै दशा निहारी॥

बिन दरशन व्याकुल अधिकारी। तुमहिं अक्षत दुःख सहते भारी॥

नहिं मोहिं ज्ञान बुद्धि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥

रूप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥

कहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्धि मोहिं नहिं अधिकाई॥

रामदास अब कहाई पुकारी। करो दूर तुम विपति हमारी॥

दोहा:

त्राहि त्राहि दुःख हारिणी हरो बेगि सब त्रास।
जयति जयति जय लक्ष्मी करो शत्रुन का नाश॥
रामदास धरि ध्यान नित विनय करत कर ज़ोर।
मातु लक्ष्मी दास पर करहु दया की कोर॥